Friday 18 May 2018

हिन्दी बेचारी सिसक रही, कैसे इनको गढा गया।। - राज कुमार तिवारी

 नव युग के निर्माता से, नौ लिखा गया न पढ़ा गया।
हिन्दी बेचारी सिसक रही, कैसे इनको गढ़ा गया।।
हिन्दी बेचारी सिसक रही……………

नौ लिखके जो बतला दिया, बोले ये त्रिसूल है।
अभी नवासी,उन्नायसी में, फंसते सब स्कूल हैं।
बारहखडी को भूल गये हैं, ए बी सी के आगे।
पहाड़ बनी ककरहा है, पहाड़ा भी न पढ़ा गया।।
हिन्दी बेचारी सिसक रही…………….

पैमाना सारा भूले हैं, अद्धा पौना भी जाने न
कलम उठा ली हाथों में, तख्ती भी पहचानें ने
तख्ती से तख्ता पलटा है, कर्जा चुका नही पाये
लथ पथ काया से ये, हिन्दुस्तान गढ़ा गया।
हिन्दी बेचारी सिसक रही……………

चमडी गोरी सब उधड गई, भाषा उनकी खटकती है
हाय बाय सब करते हैं, हिन्दी सर को पटकती है।
अभी यहां कुछ गया नही, ठोकर से निकलेगी अः
मां की भाषा का ये चिप्पक, ऐसे नही जड़ा गया।
हिन्दी बेचारी सिसक रही……………

सात को छ कहने वाले, तीन को भी न जान सके
आठ को यू समझ रहे, पांच को वाई मान रहे।
हर भाषा का इल्म सभी को होना बहुत जरूरी है
राजभाषा पर जबरन, कुछ तो यहां जडा गया।
हिन्दी बेचारी सिसक रही……………
राज कुमार तिवारी (राज)

No comments:

Post a Comment