तन्हाइयों में ढूंढ़ने खुद को, निकला हूं चिराग लेकर !
पहुंच कर मंजिल पर, फिर तन्हा होने से डर लगता है !!
This blog is develope to provide a large content of Poetry, story, shayri and Quotes of different writers at one place.
Monday, 26 March 2018
तन्हा - Quote by Ravindra Gangwar
Thursday, 16 November 2017
Ravindra Gangwar quote
होगी मुलाकात उनसे मुमकिन नहीं लगता,
गर हैं दिल पास उसका एहसास तो हो !
धड़कने यूं उलझ कर रह गयीं उनके लफ्जों में,
करते हैं वो मुझसे प्यार फिर कोई जज्बात तो हो !!
Ravindra Gangwar quote
गमगीन दुनिया है उल्फत के नजारों की
जिसे देखो यहां सब इश्क के मारे हैं
गम-ए-मोहब्बत को लिए आंखों में
अश्कों से इक नई दास्तां लिखने को तैयार बैठे हैं
जज्बातों को सीने में दफन किए हुए
निकल पड़े हैं मंजिल को अपनी
बस इक उम्मीद के साथ
जिन्दगी के किसी मोड़ पर
महबूब उनका इन्तजार कर रहा होगा
पर वो भूल बैठे हैं
अन्जान हैं जानकर भी
छोड़ कर जाने वाले वापस नहीं आते
बस आती हैं तो उनकी यादें
और फिर गुम हो जाते हैं
उन यादों के साथ
तोड़ कर नाता इस दुनिया से.....
Saturday, 11 November 2017
Ravindra Gangwar quotes
#मोहब्बत #मजबूरी #जीना #फना #प्यार #इश्क़ #yqbaba #ravindragangwar Follow my writings on https://www.yourquote.in/ravindrakumar19946 #yourquote
फांसले यूं बढ़ने लगे तेरे मेरे दरमियान,
कि अब तुझको याद करने से डर लगता है !
हुए थे फना मोहब्बत में तेरी इस कदर कभी,
कि अब तो जीना भी मजबूरी लगती है !!
Saturday, 4 November 2017
"इक ख्याल"
#hindi #hindipoetry #yqbaba #yqdidi #yqtales #ravindragangwar #love #lovequotes Follow my writings on https://www.yourquote.in/ravindrakumar19946 #yourquote
"इक ख्याल"
फिर आज सुबह यूं ही,
दिल में इक ख्याल सा आया।
किस्मत में नहीं था जो,
क्यों दिल उसी पर हर बार आया।।
रोता रहा हूं मैं फिर,
उसकी बेरूखी जानकर।
जब पता चला कि उसका,
दिलदार है वापस आया।।
वक्त की मार से यूं,
सिमट सी गई है ज़िन्दगी।
हो गई है मोहब्बत से,
क्यों इस कदर दुश्मनी।।
जीता रहा था अब तक,
जिस को मैं अपना जानकर।
वो अमानत था किसी और की,
फिर क्यों उस पर एतबार आया।।
क्यों उससे मिलकर जिन्दगी,
लग रही थी इतनी हसीन।
क्यों जगायी दिल में मोहब्बत,
वो हसीना नाज़नीन।।
थक गया हूं मैं अब,
उसको याद कर- कर।
कभी जो थी मेरी जिंदगी,
फिर आज उसे मैं छोड़ आया।।
(Ravindra Gangwar)
Tuesday, 31 October 2017
-
आपने इस प्रश्न में ये स्पष्ट नहीं किया है कि आप कौन सी दिल की धुन सुनने की बात कह रहे हैं। वो जो स्टेथोस्कोप से सुनते हैं या वो जो हम तब सु...
-
Love - आज के समय में किसी का भी प्यार में पड़ना स्वाभाविक सी बात है। प्यार हमें कहीं भी, कभी भी, किसी से भी हो सकता है। इसके लिए ये बिल्कुल...
-
मिली है जो उल्फत नज़रों में तुमसे, इस तरह खो जाएगी, की वापस न आएगी, मोहब्बत ऐसी हो जाएगी, की फिर नज़र न मिलाएगी, जो ये होता थोड़ा भी अहसास...